न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NHPC : 361 पदों के लिए जल्द शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया, ये है भर्ती की पूरी डिटेल

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन लिमिटेड (NHPC) की ओर से एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 6:35:00

NHPC : 361 पदों के लिए जल्द शुरू होने जा रही है आवेदन प्रक्रिया, ये है भर्ती की पूरी डिटेल

नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कारपोरेशन लिमिटेड (NHPC) की ओर से एक वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ग्रेजुएट, आईटीआई और डिप्लोमा अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू हो जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.nhpcindia.com/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 11 अगस्त है। किसी भी कैंडिडेट से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 361 पदों पर नियुक्ति होगी।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस – 129 पद
डिप्लोमा अप्रेंटिस – 76 पद
आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस – 156 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक और बीएससी की डिग्री प्राप्त की हो। इसके अतिरिक्त अन्य विषय के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/नर्सिंग/फार्मेसी/कंप्यूटर ऑपरेटर ट्रेड आदि में डिप्लोमा हो। आईटीआई अप्रेंटिस के लिए इलेक्ट्रीशियन ट्रेड/प्लंबर ट्रेड/फिटर ट्रेड/मैकेनिक ट्रेड/कंप्यूटर ऑपरेटर ट्रेड आदि में मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई किया हो। न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। विशेष वर्ग को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन पिछली कक्षा में शैक्षिक उपलब्धियों के आधार पर किया जाएगा। ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए 10वीं में प्राप्त अंक के लिए 20, 12वीं/डिप्लोमा के लिए 20 और स्नातक व स्नातकोत्तर के लिए 60 प्रतिशत का वेटेज मिलेगा। डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 10वीं में प्राप्त अंक के लिए 30 और डिप्लोमा में प्राप्त अंक के लिए 70 प्रतिशत का वेटेज होगा। आईटीआई अप्रेंटिस के लिए 10वीं में प्राप्त अंक के लिए 30 और आईटीआई में प्राप्त अंक के लिए 70 प्रतिशत का वेटेज है। चयनित स्नातक अप्रेंटिस को प्रति माह 15000, डिप्लोमा अप्रेंटिस को 13500 और आईटीआई अप्रेंटिस को 12000 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटhttps://www.nhpcindia.com/पर जाएं।
- होम पेज पर करिअर बटन पर क्लिक करें।
- भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- Click here for Online Application पर क्लिक करके फॉर्म भरें।
- फीस जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें।
- इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?