न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

NCL : सहायक फोरमैन के 150 पदों के लिए इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, मिलेगा इतना वेतन

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने विभिन्न ट्रेडों में सहायक फोरमैन के 150 पदों पर रिक्तियां जारी की हैं। इन रिक्तियों के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Jan 2024 5:46:49

NCL : सहायक फोरमैन के 150 पदों के लिए इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, मिलेगा इतना वेतन

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने विभिन्न ट्रेडों में सहायक फोरमैन के 150 पदों पर रिक्तियां जारी की हैं। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 5 फरवरी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclsil.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2024 के लिए अलग-अलग ट्रेडों में 150 पदों पर भर्ती की जानी है।

सहायक फोरमैन (ई एंड टी) (प्रशिक्षु) ग्रेड सी - 09 पद
सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड सी उत्खनन - 59 पद
सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड सी उत्खनन - 48 पद
इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल (ई एंड एम) - 34 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता

सहायक फोरमैन ई एंड टी ग्रेड सी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या फिर प्रासंगिक और उच्च योग्यता (3 वर्ष का पाठ्यक्रम) होना चाहिए। इसी तरह सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) ग्रेड सी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

इसके अलावा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या फिर प्रासंगिक और उच्च योग्यता (3 वर्ष का पाठ्यक्रम) होना चाहिए। सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड सी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या फिर प्रासंगिक और उच्च योग्यता (3 वर्ष का पाठ्यक्रम) होना चाहिए।

ये है आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

एनसीएल सहायक फोरमैन भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी, नॉन क्रीमी लेयर, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1180 रुपए (+180 रुपए जीएसटी सहित) का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, ईएसएम, पीडब्ल्यूबीडी, डिपार्टमेंटल कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

मिलेगी इतनी सैलरी

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) में सहायक फोरमैन पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को फोरमैन वेतन 2024 न्यूनतम (मासिक रेटेड) ग्रेड-सी बेसिक 47330.25 रुपए प्रति महीने दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइटwww.nclsil.inपर जाएं।
- फिर भर्ती अनुभाग पर क्लिक करें।
- अब सहायक फायरमैन (ग्रेड सी) के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करें। आगे की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?