न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MPPSC : इन 12 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर उम्मीदवार इन बातों पर करें गौर

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 5 सितंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Sep 2025 7:23:37

MPPSC : इन 12 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, भर्ती को लेकर उम्मीदवार इन बातों पर करें गौर

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 5 सितंबर से शुरू हो गए हैं। लास्ट डेट 24 अक्टूबर रखी गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। कुल 12 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग/पोस्ट बेसिस बीएससी नर्सिंग/एमएससी नर्सिंग की योग्यता होनी चाहिए। साथ ही एमपी नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन जरूरी है। आयु सीमा की बात करें तो यह अधिकतम 40 साल है। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 से की जाएगी और आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी के मप्र के मूल निवासी को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपए का भुगतान करना होगा। अन्य सभी, मप्र से बाहर के निवासियों के लिए 500 रुपए की राशि तय की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड से किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के बेसिस पर होगा। इसका मतलब है कि उन्हें कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन होने के बाद उन्हें 15600 से 39100 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। राज्य सरकार के नियमानुसार अन्य अलाउंस दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइटmppsc.mp.gov.inपर जाएं।
- "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया अकाउंट बनाएं।
- 'एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा 2023' चुनें।
- फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद

SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!

तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी

अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’

ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी

अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट

दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा

राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद

दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी