न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य में लाइब्रेरियन के 80 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती के बारे में ये बातें हैं खास

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लाइब्रेरियन पदों पर नौकरी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से जारी है। फॉर्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 6:37:56

इस राज्य में लाइब्रेरियन के 80 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, भर्ती के बारे में ये बातें हैं खास

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने लाइब्रेरियन पदों पर नौकरी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से जारी है। फॉर्म भरने के लिए लास्ट डेट 26 मार्च निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटmppsc.mp.gov.inपर जाएं। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 80 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें 21 पद जनरल, 13 पद एससी, 16 पद एसटी, 22 पद ओबीसी और 8 पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आर्ट्स, कॉमर्स, सोशल साइंस, लैंग्वेज, लॉ आदि में कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही यूजीसी नेट/सीएसआईआर नेट/एमपी सेट/SLET परीक्षा पास हो। पीएचडी होल्डर्स के लिए NET/SET/SLET पास होना जरूरी नहीं। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के कैंडीडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, अन्य राज्य के उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 500 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 250 रुपए तय की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा वेतन

उम्मीदवारों को चयन के लिए ओएमआर आधारित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम चयन दोनों चरणों के संयुक्त अंकों के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 57700 रुपए प्रति माह का प्रारंभिक वेतन मिलेगा। साथ ही सरकारी मानदंडों के अनुसार अतिरिक्त भत्ते भी मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटmppsc.mp.gov.inपर जाएं।
- "लाइब्रेरियन भर्ती 2025" के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी