न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MPPGCL : 346 पदों के लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन, जल्द ही शुरू होने वाले हैं आवेदन

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने कुल 346 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 22 Jul 2025 7:06:50

MPPGCL : 346 पदों के लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन, जल्द ही शुरू होने वाले हैं आवेदन

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने कुल 346 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती असिस्टेंट इंजीनियर (AE), जूनियर इंजीनियर (JE), केमिस्ट, ऑफिस असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, सुरक्षा गार्ड समेत कई पदों के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू होगी और लास्ट डेट 21 अगस्त निर्धारित की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार https://mppgcl.mp.gov.in/पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

पद के अनुसार 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, संबंधित क्षेत्र में बीई, बीटेक की डिग्री, 5 साल तक का एक्सपीरियंस, मेडिकल ऑफिसर के लिए एमबीबीएस की डिग्री तथा एमपी मेडिकल काउंसिल से स्थायी रजिस्ट्रेशन, ग्रेजुएशन की डिग्री, जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए अंग्रेजी या हिंदी शॉर्टहैंड परीक्षा 80 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से पास की हो। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आरक्षित वर्गों, महिलाओं और विभागीय अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार छूट प्राप्त होगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1200 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (नॉन क्रीमी लेयर), पीडब्ल्यूडी के लिए यह राशि 600 रुपए तय की गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों को चयन के लिए अलग-अलग चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद कुछ पदों के लिए शारीरिक परीक्षण होगा। फिर डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। वेतन की बात करें तो यह विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग है। यह 15500 से 1,77,500 रुपए प्रति माह तक है।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटhttps://mppgcl.mp.gov.in/पर जाएं।
- होम पेज पर करिअर बटन पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर पहले To Register पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- भविष्य के लिए भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?