न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MPESB : 13089 पदों के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, भर्ती की इन खास बातों पर डालें नजर

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) भोपाल की ओर से प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 (PSTST) के लिए विज्ञापन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 6:24:08

MPESB : 13089 पदों के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, भर्ती की इन खास बातों पर डालें नजर

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) भोपाल की ओर से प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 (PSTST) के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू हो जाएगी, जो 1 अगस्त तक चलेगी। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत यह अधिसूचना जारी की है। कुल 13089 पदों पर भर्ती होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के लिए 10150 और जनजातीय विभाग के लिए 2939 पदों पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 अथवा 2024 निर्धारित अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सैकंडरी या इसके समकक्ष प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा किया हुआ होना चाहिए। साथ ही चार वर्षीय बीएलएड या स्नातक की डिग्री जरूरी है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य पुरुष उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष, मध्य प्रदेश की मूल स्थानीय निवासी महिला, मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति ओबीसी व दिव्यांग उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किया गया है। मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपए का भुगतान करना होगा।

ये है परीक्षा पैटर्न

ऑनलाइन परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 अगस्त को होगी। यह परीक्षा दो पाली में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10.30 से लेकर 12.30 बजे तक और दूसरी परीक्षा दोपहर 3 से लेकर शाम 5 बजे तक होगी। हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.inपर जाएं।
- फिर होमपेज पर ‘MPESB MP Teacher Recruitment 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद खुद को रजिस्टर्ड करें। अब अपना आवेदन पत्र भरें और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
- अब अपने आवेदन पत्र को सेव कर लें और साथ ही उसकी एक फोटोकॉपी भी निकालकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट