न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MPESB : 966 रिक्तियों पर होगी भर्ती, जारी है आवेदन प्रक्रिया, इस दिन होगी लिखित परीक्षा

मध्य प्रदेश परीक्षा बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 4, असिस्टेंट ग्रेड-3 स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Mar 2025 5:58:05

MPESB : 966 रिक्तियों पर होगी भर्ती, जारी है आवेदन प्रक्रिया, इस दिन होगी लिखित परीक्षा

मध्य प्रदेश परीक्षा बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 4, असिस्टेंट ग्रेड-3 स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक कैंडीडेट आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर 17 मार्च तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार करने की लास्ट डेट 22 मार्च है। बोर्ड कुल 966 रिक्तियों पर भर्ती करने जा रहा है। लिखित परीक्षा 3 मई को आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास (हायर सैकंडरी) होना जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर योग्यता भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों के पास एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (UGC, NIELIT, पॉलिटेक्निक, ITI, NCVT, SCVT मान्यता प्राप्त) या CPCT परीक्षा पास होनी चाहिए। हिंदी टाइपिंग – 20 शब्द प्रति मिनट, अंग्रेजी – 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर की स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक है। उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस और दिव्यांगजन उम्मीदवार (केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों के लिए) के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए निर्धारित है।

ये है परीक्षा पैटर्न

कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे और यह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी, जिसमें उम्मीदवारों को सभी प्रश्नों को हल करना होगा।

ऐसे होगा चयन

लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट/स्टेनोग्राफी टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइटmponline.gov.inपर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर, नागरिक सेवाएं और अनुप्रयोग पर जाएं और फिर MPESB पर जाएं।
- अब ग्रुप 4 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- आवश्यक विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- अंत में भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी