न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MPESB : कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर होगी भर्ती, उम्मीदवारों के लिए ये बातें हैं काम की

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज सोमवार (15 सितंबर) से राज्य पुलिस विभाग में 7500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Sep 2025 7:14:29

MPESB : कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर होगी भर्ती, उम्मीदवारों के लिए ये बातें हैं काम की

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने आज सोमवार (15 सितंबर) से राज्य पुलिस विभाग में 7500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 29 सितंबर है। आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अवसर 4 अक्टूबर तक मिलेगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए मान्यता प्राप्त संस्था या मंडल से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना निर्धारित की गई है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 29 सितंबर को आधार मानकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपए है। एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 250 रुपए का भुगतान करना होगा। मध्यप्रदेश के मूल निवासी दिव्यांगजन को 200 रुपए शुल्क देना होगा। विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले SC, ST, OBC और EWS के लिए शुल्क 100 रुपए तय किया गया है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 30 अक्टूबर को दो पालियों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी। सैलरी की बात करें तो चयन होने के बाद 19500 से लेकर 62000 रुपए प्रति माह तक मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर "नवीनतम अपडेट" सेक्शन के अंतर्गत "ऑनलाइन फॉर्म-पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025" पर क्लिक करें।
- अपना व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य विवरण दर्ज करें।
- फॉर्म जमा करें। फॉर्म को सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिर में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?