न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MPESB : 283 पदों पर निकाली गई है भर्ती, जानें आवेदन के लिए योग्यता और अन्य बातें

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप-3 के तहत सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन सहित अन्य...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 5:40:53

MPESB : 283 पदों पर निकाली गई है भर्ती, जानें आवेदन के लिए योग्यता और अन्य बातें

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप-3 के तहत सब इंजीनियर, सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए 5 से लेकर 19 अगस्त तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन पत्र MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध करवाया जाएगा जहां से ऑनलाइन एप्लाई कर सकेंगे। अन्य किसी भी माध्यम से फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कुल 283 पद भरे जाएंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से वांछित क्षेत्र में आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री आदि प्राप्त किया हो। इसके साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में शामिल होने के लिए जनरल श्रेणी एवं अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को पोर्टल शुल्क सहित 560 रुपए जमा करना होगा। एससी, एसटी एवं ओबीसी वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 310 रुपए तय की गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान कियोस्क पर कैश, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

इस दिन से होगी परीक्षा

ग्रुप 3 भर्ती के लिए परीक्षाएं 12 सितंबर से शुरू की जाएंगी। एग्जाम का आयोजन रोजाना दो शिफ्ट में करवाया जाएगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2:30 से शाम 5:30 तक होगा। पहली शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम 7 से 8 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 12:30 से 1:30 बजे निर्धारित किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.inपर जाएं।
- नवीनतम विकल्प और भर्ती अनुभाग खोजें।
- यहां ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक होगा, उस पर क्लिक करें।
- मांगे गए सभी जरूरी विवरण दर्ज करें।
- निर्दिष्ट आकार और प्रारूप में अपना फोटो और अंगूठे का निशान अपलोड करें।
- अगले पेज में अधिसूचना के अनुसार शुल्क जमा करें।
- अपना डेटा सहेजें और आवेदन पत्र जमा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?