न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य के कृषि विभाग में भरे जाएंगे 80 पद, नहीं बचा ज्यादा समय, इस दिन तक कर दें आवेदन

मध्यप्रदेश के कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स 16 मई तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 May 2025 6:42:22

इस राज्य के कृषि विभाग में भरे जाएंगे 80 पद, नहीं बचा ज्यादा समय, इस दिन तक कर दें आवेदन

मध्यप्रदेश के कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक कैंडिडेट्स 16 मई तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र संबंधित विश्वविद्यालय के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या पोस्ट द्वारा भेजना होगा। कार्यालय पता है - रजिस्ट्रार, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्य प्रदेश – 482004. ज्यादा समय नहीं बचा है इसलिए फटाफट आवेदन कर डालें।

ये है पोस्ट डिटेल

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर ने 80 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख के 7, विषय विशेषज्ञ के लिए 6, विस्तार शिक्षा के 8, कृषि इंजीनियरिंग के 7, वन्य-विद्या के 3, कृषि विज्ञान के 7, बागवानी के 5, पशु चिकित्सा के 7, पौध प्रजनन और आनुवंशिकी के 5, पौध संरक्षण के 8, मृदा विज्ञान और कृषि रसायन के 5, खाद्य विज्ञान के 1, प्रोग्रामर सहायक कंप्यूटर के 3, प्रोग्रामर सहायक-लैब तकनीशियन के 6 और फार्म प्रबंधक के 4 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास डिग्री या स्नातकोत्तर डिग्री होना चाहिए। वरिष्ठ वैज्ञानिक और विशेषज्ञ पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएट, मास्टर डिग्री या डॉक्टरेट की डिग्री के साथ 8 वर्षों का अनुभव जरूरी है। अन्य पदों के लिए B.Sc, M.Sc, B.Tech, और M.Tech जैसी योग्यताएं शामिल हैं।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य श्रेणी को 1000 रुपए का भुगतान करना होगा। SC/ST/OBC/PWD/EWS के लिए राशि 400 रुपए निर्धारित की गई है। कैंडिडेट्स फीस बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र संबंधित विश्वविद्यालय के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या पोस्ट के जरिए भेजना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन प्रक्रिया में कैंडिडेट्स का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। कैंडिडेट्स को अपनी पात्रता के अनुसार इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख के लिए चयन होने पर 37 हजार 400 रुपए-67 हजार + ग्रेड पे 9 हजार रुपए, विषय विशेषज्ञों के लिए 15 हजार 600 रुपए – 39 हजार रुपए + ग्रेड पे 5 हजार 400 रुपए और T-4 के पदों पर 9 हजार 300 रुपए-34 हजार 800 रुपए + ग्रेड पे 4 हजार 200 रुपए मिलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?