न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संस्कृति मंत्रालय में 67 पदों पर भर्ती के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार इन बातों का रखें ख्याल

संस्कृति मंत्रालय में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। मंत्रालय ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट केमिस्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 6:12:48

संस्कृति मंत्रालय में 67 पदों पर भर्ती के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार इन बातों का रखें ख्याल

संस्कृति मंत्रालय में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका है। मंत्रालय ने डिप्टी सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट और डिप्टी सुपरिटेंडेंट केमिस्ट के पदों के लिए भर्तियां निकाली है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से आवेदन करें। कुल 67 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। इनमें से 31 पद जनरल कैटेगरी के लिए हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 मई से जारी है। उम्मीदवार 13 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

दोनों ही पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। डिप्टी सुपरिटेंडेंट आर्कियोलॉजिस्ट के लिए उम्मीदवारों के पास भारतीय इतिहास/एंथ्रोपॉलोजी/जियोलोजी में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आर्कियोलोजी में पोस्ट ग्रेजुएट या एडवांस्ड डिप्लोमा जरूरी है। संबंधित क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। डिप्टी सुपरिटेंडेंट केमिस्ट के लिए केमेस्ट्री में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। मास्टर्स डिग्री होल्डर्स के पास संबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष और ग्रेजुएट के पास 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

ये है आयु सीमा

अनारक्षित वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। वहीं एससी और एसटी कैटेगरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। ओबीसी कैटेगरी के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष तय की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। कैंडिडेट्स को अधिसूचना पढ़ने के बाद ही आवेदन की सलाह दी जाती है।

मिलेगी इतनी सैलरी

संस्कृति मंत्रालय की इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन होने पर सैलरी के तौर पर मैट्रिक्स के लेवल 10 (56100-177500 रुपए) में मासिक भुगतान किया जाएगा। इसके साथ अन्य भत्ते भी लागू हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?