न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस राज्य में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से हुई शुरू

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग, महाराष्ट्र ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक (समूह सी) और उच्च स्तरीय क्लर्क...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 5:46:44

इस राज्य में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया आज से हुई शुरू

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग, महाराष्ट्र ने खाद्य आपूर्ति निरीक्षक (समूह सी) और उच्च स्तरीय क्लर्क (समूह सी) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज गुरुवार (14 दिसंबर) से शुरू कर दी गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahafood.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर है।

ये है वेकेंसी डिटेल

महाराष्ट्र में कोंकण, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अमरावती और नागपुर जैसे विभिन्न जिलों में खाद्य आपूर्ति निरीक्षकों के लिए 324 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इसके अतिरिक्त मुंबई में वित्तीय सलाहकार और उप सचिव के कार्यालय में उच्च-स्तरीय क्लर्कों के लिए 21 नौकरियां रिक्त हैं। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक (समूह सी) के लिए विभाग/कार्यालयवाइज रिक्तियों की बात करें तो कोंकण में 47, पुणे में 82, नासिक में 49, छत्रपति संभाजीनगर में 88, अमरावती में 35, नागपुर में 23 पद हैं। कुल मिलाकर 345 पदों पर भर्तियां की जानी हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फूड टेक्नोलॉजी या फूड साइंस में डिग्री होनी चाहिए। मराठी भाषा भी आनी चाहिए।

ये है आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 43 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी को आयु सीमा में छूट मिलेगी। संबंधित विषयों में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य उम्मीदवारों को 250 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। ओबीसी, एमओबीसी, एससी, एसटी(पी) और एसटी(एच) उम्मीदवारों को 150 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को किसी भी आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में उम्मीदवारों का सलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।

मिलेगी इतनी सैलरी

फूड सप्लाई इंस्पेक्टर को 29200 रुपए से लेकर 92300 रुपए तक और हाई लेवल क्लर्क को 25500 रुपए से लेकर 81100 रुपए तक सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटmahafood.gov.inपर जाएं।
- वहां मौजूद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन के लिए वहां मांगी जाने वाली सारी जरूरी जानकारी भरें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?