न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

LIC : इन 841 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, एप्लीकेशन विंडो हुई एक्टिव, जानें भर्ती की खास बातें

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 6:05:23

LIC : इन 841 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, एप्लीकेशन विंडो हुई एक्टिव, जानें भर्ती की खास बातें

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए एप्लीकेशन विंडो आज शनिवार (16 अगस्त) से एक्टिव हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाकर 8 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 841 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें असिस्टेंट इंजीनियर के लिए 81 पद, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के 410 पद और असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट) के 350 पद आरक्षित किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए। AAO के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी एवं एसटी को आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी को आवेदन शुल्क के रूप में 85 रुपए के साथ GST और ट्रांजेक्शन चार्ज का भुगतान करना होगा। अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 700 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा व लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी विषय से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एक घंटे के लिए होगी। नेगेटिव मार्किंग नहीं है। सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। एएओ (जनरलिस्ट) की मुख्य परीक्षा में 300 अंकों के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। असिस्टेंट इंजीनियर और एएओ (स्पेशलिस्ट) की मुख्य परीक्षा में विषय से संबंधित प्रश्नों के आधार पर परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। चयनितों को 88635 रुपए से लेकर 169025 रुपए तक प्रति माह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइटlicindia.inपर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध AAO Generalist/Specialist or Assistant Engineer registration लिंकपर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करने के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
- अब आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल