न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JPSC की ओर से होगी 26 पोस्ट पर नियुक्ति, उम्मीदवारों के लिए इस दिन शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर (APP) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 6:05:01

JPSC की ओर से होगी 26 पोस्ट पर नियुक्ति, उम्मीदवारों के लिए इस दिन शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर (APP) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होगी। उम्मीदवार 15 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क 16 जुलाई शाम 5 बजे तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवारjpsc.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत कुल 26 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ (LLB) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, जिससे वे एडवोकेट के रूप में कोर्ट में प्रेक्टिस करने के पात्र हों। साथ ही राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर ऑपरेशन का प्रमाण पत्र भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा श्रेणीवार अलग-अलग है। पिछड़ा वर्ग-1 और अत्यंत पिछड़ा वर्ग-2 के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 37, इसी वर्ग की महिलाओं के लिए 38, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के सभी पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष तय की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) एवं पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया है। झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों को 150 रुपए का भुगतान करना होगा। कैंडिडेट परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट, भारत क्यूआर या यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों से कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटjpsc.gov.inपर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए "Assistant Public Prosecutor Recruitment 2025" लिंक पर क्लिककरें।
- अब नए यूजर के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर लॉगिन कर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सभी जरूरी जानकारी सही-सही भरें।
- मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क जमा करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?