Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

JPSC : APO के 134 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APO) के पदों पर रिक्तियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 7:36:08

JPSC : APO के 134 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से उम्मीदवारों के लिए असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APO) के पदों पर रिक्तियों के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया है। जेपीएससी ने कुल 134 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पद पर आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया 29 जून से शुरू होगी। उम्मीदवार 21 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35, ओबीसी वर्ग के लिए 37, महिला (अनारक्षित/पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग) के लिए 38 और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 600 और झारखंड राज्य के अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 150 रुपए है।
ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहले पेपर में सामान्य अध्ययन से 100 और दूसरे पेपर में विधि विषयक से 200 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा में चयनितों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, निबंध, सामान्य अध्ययन विषय से 100-100 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा विधि विषयक पर आधारित चार पेपर होते हैं, जिसमें अभ्यर्थियों से 200-200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों के लिए 50 अंक का इंटरव्यू होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइटjpsc.gov.inपर जाएं।
- अब उम्मीदवार होमपेज पर दिए गए Recruitment/Advt. No. 06/2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
- फिर उम्मीदवार जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फिर उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट करें।
- अंत में उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट आउट सेव रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology