न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड : भरे जाएंगे होमगार्ड के 510 पद, उम्मीदवारों के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

युवाओं के लिए झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से निकाली गई होमगार्ड की नौकरी पाने का शानदार मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 7:44:12

झारखंड : भरे जाएंगे होमगार्ड के 510 पद, उम्मीदवारों के लिए इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

युवाओं के लिए झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की ओर से निकाली गई होमगार्ड की नौकरी पाने का शानदार मौका है। इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 510 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 7 नवंबर तय की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट simdega.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में ग्रामीण गृह रक्षक के 467 पद हैं और शहरी गृह रक्षक के लिए 43 पद शामिल किए गए हैं। ग्रामीण पदों के लिए उम्मीदवार को कम से कम 7वीं पास होना जरूरी है। शहरी पदों के लिए 10वीं पास अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु सीमा पर नजर डालें तो यह 19 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। यह 1 जनवरी 2025 के आधार पर होगी। आवेदन करने के लिए फीस 200 रुपए तय की गई है। सामान्य, ओबीसी और बीसी पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 162 सेंटीमीटर, एससी एवं एसटी पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 157 सेंटीमीटर, महिला उम्मीदवारों की लंबाई 148 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। सामान्य, ओबीसी और बीसी पुरुष उम्मीदवारों के सीने का माप 79 सेंटीमीटर और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के सीने का माप 76 सेंटीमीटर निर्धारित किया गया है।

ऐसे होगा चयन

यह भर्ती सिमडेगा और आस-पास के कई प्रखंडों में की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा और हिंदी राइटिंग परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। शहरी गृह रक्षक पदों के लिए तकनीकी दक्षता परीक्षा भी होगी। शारीरिक जांच परीक्षा में दौड़, ऊंची कूद, लम्बी कूद, शॉट पूट का परीक्षण किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से कक्षा 7वीं व 10वीं पाठ्यक्रम के आधार पर 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। शारीरिक जांच परीक्षा और लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए तकनीकी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवारों को वेबसाइटsimdega.nic.inपर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- इसके बाद फिर लॉगिन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद फीस जमा करनी होगी।
- इसका प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत की बेटियों ने रचा नया इतिहास, कुमकुम-अंकिता-कीर्ति की तिकड़ी ने रिकर्व महिला इवेंट में दिलाया पहला गोल्ड
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
खून से लथपथ थे कैप्टन स्मित मच्छार, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; को-पायलट के हमले की सामने आई वजह
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
फ्लाईदुबई विमान कांड में ईरान कनेक्शन? ट्रंप बोले- ‘अगर हाथ निकला तो बहुत कड़ी मार पड़ेगी’, जांच में सामने आए कई सवाल
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
2 अक्टूबर को मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर भड़के यूसुफ पठान, बोले- 'बंगाल में लोग वोट के अधिकार के लिए...'
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
पहले ही हफ्ते 100 करोड़ के पार पहुंची नानी की ‘द पैराडाइज’, 8वें दिन भी जारी रही कमाई
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल