न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ITBP : स्पोर्ट्स कोटा के तहत भरे जाएंगे कॉन्स्टेबल के 133 पद, हर हाल में इस दिन तक कर दें आवेदन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Mar 2025 5:26:57

ITBP : स्पोर्ट्स कोटा के तहत भरे जाएंगे कॉन्स्टेबल के 133 पद, हर हाल में इस दिन तक कर दें आवेदन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने कॉन्स्टेबल पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ITBP की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल के 133 पदों को भरने के लिए है। आवेदन प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट 2 अप्रैल है। ये भर्ती सिर्फ उनके लिए है जिन्होंने स्पोर्ट्स में मेडल जीते हैं या अच्छी पोजीशन हासिल की है, या फिर नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों के हिसाब से किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या उसके बराबर का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आवेदन करने की उम्र 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 3 अप्रैल 2025 यानी ऑनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख से की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

अनारक्षित (UR), ओबीसी (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। महिला, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क माफ है। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से होगा।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में उन खिलाड़ियों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिन्होंने नोटिफिकेशन में दी गई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है या मेडल जीते हैं। जिनके आवेदन सही पाए जाएंगे, उन्हें डॉक्यूमेंटेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और विस्तृत मेडिकल परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- ITBP की आधिकारिक वेबसाइटrecruitment.itbpolice.nic.inपर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए New User Registration टैब पर क्लिक करें।
- डिटेल दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?