न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युवाओं के लिए ISRO में नौकरी का मौका, इन 224 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

भारतीय अनुसंधान अंतरिक्ष संगठन (ISRO) में युवाओं को नौकरी का अवसर मिल रहा है। इसरो की ओर से साइंटिस्ट/इंजीनियर, टेक्नीशियन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jan 2024 5:18:44

युवाओं के लिए ISRO में नौकरी का मौका, इन 224 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया

भारतीय अनुसंधान अंतरिक्ष संगठन (ISRO) में युवाओं को नौकरी का अवसर मिल रहा है। इसरो की ओर से साइंटिस्ट/इंजीनियर, टेक्नीशियन टेक्निकल असिस्टेंट, ड्राइवर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए इसरो की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों को घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं उनके लिए 27 जनवरी से ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गया है।

ये है लास्ट डेट

फॉर्म केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइटwww.ursc.gov.inपर जाकर भर सकेंगे। लास्ट डेट 16 फरवरी है। उम्मीदवारों को बता दें कि इस भर्ती के लिए अभी केवल रोजगार समाचार में शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी भर्ती संबंधी पूर्ण जानकारी हासिल कर सकेंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से कुल 224 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

साइंटिस्ट/इंजीनियर : 5 पद
टेक्निकल असिस्टेंट : 55 पद
साइंटिफिक असिस्टेंट : 6 पद
लाइब्रेरी असिस्टेंट : 1 पद
टेक्नीशियन/ड्राफ्ट्समैन : 142 पद
फायरमैन A : 3 पद
कुक : 4 पद
हल्का वाहन ड्राइवर A : 6 पद
भारी वाहन ड्राइवर A : 2 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता पदानुसार 10वीं/ आईटीआई/संबंधित क्षेत्र में बीएससी/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/एमएससी आदि किया हो।

ये है आयु सीमा

इसके साथ ही इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु पदानुसार 25, 28, 30, 35 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये है फीस

उम्मीदवारों को 250 रुपए फीस के साथ 750 रुपए प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटwww.ursc.gov.inपर जाएं।
- करंट अपॉर्चुनिटी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- सभी जानकारी दर्ज करें।
- संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?