न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IRCTC : इन 64 पदों पर निकाली है वेकेंसी, जानें कब से कब तक आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) दक्षिण क्षेत्र ने आईआरसीटीसी हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 27 Oct 2025 7:46:22

IRCTC : इन 64 पदों पर निकाली है वेकेंसी, जानें कब से कब तक आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) दक्षिण क्षेत्र ने आईआरसीटीसी हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 64 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। यह भर्ती 2 साल के कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर होंगी। उम्मीदवारों के काम को देखते हुए इस अनुबंध को आगे बढ़ाया जा सकता है। उम्मीदवार 8 से 18 नवंबर तक तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के निर्धारित संस्थानों में वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से हॉस्पिटैलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बीएससी, बीबीए/एमबीए (भारतीय पाक कला संस्थान से), होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग साइंस में बीएससी या एमबीए (पर्यटन और होटल प्रबंधन) की एक डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही सभी डिग्रियां यूजीसी या एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त हों। इसके अतिरिक्त हॉस्पिटैलिटी या होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष, SC/ST के लिए 33 वर्ष, OBC के लिए 31 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवार के लिए 38 वर्ष है। आयु सीमा 1 अक्टूबर 2025 के आधार पर मानी जाएगी।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

अभ्यर्थियों का चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से वॉक-इन-इंटरव्यू के दौरान दस्तावेज सत्यापन और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हैं। उम्मीदवारों को उनकी योग्यता और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। मेडिकल फिटनेस टेस्ट अनिवार्य है। वेतन की बात करें तो यह 30 हजार रुपए प्रति माह होगा। अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटwww.irctc.comपर जाएं।
- संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी भरें।
- बर्थ सर्टिफिकेट सहित अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
- फाइनल सबमिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?