न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IOCL : इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, वेकेंसी से जुड़ी ये बातें भी जान लें

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ग्रेड-ए इंजीनियर/ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 7:25:46

IOCL : इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, वेकेंसी से जुड़ी ये बातें भी जान लें

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने ग्रेड-ए इंजीनियर/ऑफिसर पदों पर भर्ती निकली है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 21 सितंबर तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में बीटेक/बीई की डिग्री होना अनिवार्य है। जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी एनसीएल का स्कोर इंजीनियरिंग में 65% होना चाहिए। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए योग्यता अंक 55% तय किए गए हैं। किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान/कॉलेज फुल टाइम रेगुलर कोर्स वाले उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। मेकाट्रॉनिक्स या रोबोटिक इंजीनियरिंग करने वालों को आवेदन की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित आयु सीमा 1 जुलाई 2025 तक अधिकतम 26 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ओबीसी एनसीएल कैटेगरी की जन्म तिथि 1 जुलाई 1996 के बाद की होनी चाहिए। एससी/एसटी की जन्म तिथि 1 जुलाई 1994 के बाद होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। इसके अलावा अन्य श्रेणियों में आवेदन करने वालों को 500 रुपए + जीएसटी आवेदन शुल्क देना होगा। इसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन एवं ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा। कंप्यूटर सीबीटी परीक्षा का आयोजन विभिन्न शहरों में 31 अक्टूबर को किया जाएगा। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें सेक्शन ए यानि डोमेन नॉलेज से संबंधित 50 प्रश्न शामिल होंगे। सेक्शन बी में क्वांटिटी एप्टिट्यूड से 20 प्रश्न होंगे। लॉजिकल रीजनिंग और इंग्लिश लैंग्वेज वर्बल एबिलिटी से 15-15 प्रश्न शामिल होंगे। गलत उत्तर पर 0.50 अंक कटेगा।

मिलेगा इतना वेतन

इंजीनियर या ऑफिसर पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 50000 रुपए से एक लाख 60 हजार रुपए तक वेतन मिलेगा। शुरुआती बेसिक पे 50000 रुपए प्रति माह होगा। इसके अलावा DA और अन्य भत्ते का लाभ मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटiocl.comपर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- फिर आवेदन पत्र को भरें और सबमिट कर दें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी