न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IOB : अप्रेंटिस से 750 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से मांगे गए हैं आवेदन, ये हैं भर्ती संबंधी जानकारियां

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Aug 2025 7:26:31

IOB : अप्रेंटिस से 750 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से मांगे गए हैं आवेदन, ये हैं भर्ती संबंधी जानकारियां

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अप्रेंटिस के कुल 750 पदों को भरा जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होने जा रही है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iob.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के अंतर्गत पंजीकृत उम्मीदवारों का स्नातक परिणाम 01.04.2021 और 01.08.2025 के बीच घोषित होना चाहिए, जिसमें दोनों तिथियां सम्मिलित हैं। आयु सीमा की बात करें तो यह 20 से 28 वर्ष के बीच है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/इडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/महिला उम्मीदवारों के लिए यह राशि 600 रुपए और पीडब्ल्यूडी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए रखी गई। इसके अलावा 18% जीएसटी का भी भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और जहां भी लागू हो, स्थानीय भाषा की परीक्षा और बैंक द्वारा तय किए गए व्यक्तिगत बातचीत (यदि कोई हो) के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में चार विषय जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एंड रीजनिंग एप्टीट्यूड और कंप्यूटर या विषय ज्ञान शामिल हैं। हर विषय से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसके लिए 90 मिनट मिलेंगे। चयनित होने पर मेट्रो शहरों के लिए 15000, शहरी इलाकों के लिए 12000 और ग्रामीण इलाकों के लिए 10000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- IOB की आधिकारिक वेबसाइट https://www.iob.in/Careers पर जाएं।
- इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) भर्ती 2025 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और फिर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी