न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IOB : 127 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, वेतन 1 लाख से ज्यादा, यहां लें पूरी जानकारी

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 7:15:09

IOB : 127 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, वेतन 1 लाख से ज्यादा, यहां लें पूरी जानकारी

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 127 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू हो गई है। आवेदन की लास्ट डेट 3 अक्टूबर है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार IOB की आधिकारिक वेबसाइट iob.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए किसी भी स्नातक, बी.आर्क, बी.टेक/बीई, एम.एससी, एमई/एम.टेक, एमबीए/पीजीडीएम, एमसीए या पीजीडीबीए डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं। आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम 24 और अधिकतम 40 साल है। एससी, एसटी को 5, ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग को 10 साल की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स को 1000 रुपए (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 175 रुपए (जीएसटी सहित) सूचना शुल्क तय किया गया है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। बैंक उम्मीदवारों की योग्यता, अनुभव, प्रोफाइल और नौकरी की आवश्यकताओं को देखते हुए प्रारंभिक स्क्रीनिंग या शॉर्टलिस्टिंग करेगा और केवल आवश्यक संख्या में ही उम्मीदवारों को परीक्षा और साक्षात्कार के लिए बुलाएगा। एमएमजीएस-II के लिए चयन होने पर 64820 से 93960 रुपए और एमएमजीएस-III के लिए चयन होने पर 85920 से 1,05,280 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.iob.in/पर जाएं।
- अब आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
- फीस जमा करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब इसका प्रिंटआउट निकाल लें और अपने पास लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?