Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडियन नेवी ने निकाली 270 पदों पर वेकेंसी, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये हैं काम की बातें

भारतीय नौसेना (Indian Navy) में कई नौकरियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Feb 2025 6:40:37

इंडियन नेवी ने निकाली 270 पदों पर वेकेंसी, आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ये हैं काम की बातें

भारतीय नौसेना (Indian Navy) में कई नौकरियां निकली हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर एप्लाई करना होगा। इंडियन नेवी ने 2026 बैच के लिए शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर के पदों पर ये भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हो गई है, जो 25 फरवरी तक चलेगी।

ये है पोस्ट डिटेल

इंडियन नेवी ने पायलट समेत कुल 270 पदों पर वेकेंसी निकाली है। इन भर्तियों में एग्जीक्यूटिव ब्रांच (जीएस(एक्स)/हाइड्रो) के 60, पायलट के 26, नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर के 22, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के 18, लॉजिस्टिक्स के 28, एजुकेशन के 15, इंजीनियरिंग ब्रांच (जनरल सर्विस) के 38, इलेक्ट्रिकल ब्रांच (जनरल सर्विस) के 45, नेवल कंस्ट्रक्टर के 18 पदों पर वेकेंसी है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इंडियन नेवी की इन भर्तियों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बीई/बीटेक, एमबीए/बीएससी/बीकॉम/एमसीए पास होना जरूरी है। जहां तक एज लिमिट की बात है तो सभी पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा तय है। एग्जीक्यूटिव ब्रांच (जीएस(एक्स)/हाइड्रो) के लिए जन्म 2 जनवरी 2001 से 01 जुलाई 2006 के बीच, पायलट के लिए जन्म 02 जनवरी 2002 – 01 जनवरी 2007 के बीच, नेवल एयर ऑपरेशन ऑफिसर के लिए जन्म 02 जनवरी 2002 से 01 जनवरी 2007 के बीच, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के लिए जन्म 02 जनवरी 2001 से 01 जनवरी 2005 के बीच हुआ हो।
ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन के लिए उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उनका इंटरव्यू होगा। मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। फाइनल सलेक्शन होने के बाद उम्मीदवारों को 1,10,000 रुपए प्रति माह की सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटwww.joinindiannavy.gov.inपर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करके अकाउंट बनाएं।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology