न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Bank : अप्रेंटिस के 1500 पदों के लिए जोर लगाएंगे उम्मीदवार, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

इंडियन बैंक की ओर से अप्रेंटिस के 1500 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Jul 2025 7:00:09

Indian Bank : अप्रेंटिस के 1500 पदों के लिए जोर लगाएंगे उम्मीदवार, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

इंडियन बैंक की ओर से अप्रेंटिस के 1500 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.indianbank.in/पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज शुक्रवार (18 जुलाई) से शुरू हो गई है। लास्ट डेट 7 अगस्त है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। आयु सीमा कट-ऑफ डेट के अनुसार 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन आदि श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपए प्लस जीएसटी तय किया गया है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 175 रुपए प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क के ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंक लेनदेन शुल्क उम्मीदवार को वहन करना होगा। भुगतान स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके डेबिट या क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।

ये है एग्जाम पैटर्न और चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन एग्जाम और स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा शामिल है। ऑनलाइन परीक्षा (वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रकार) में पांच भाग/खंड तर्क क्षमता, कंप्यूटर ज्ञान, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और बैंकिंग उद्योग के विशेष संदर्भ में सामान्य जागरूकता होंगे। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक 100 होंगे। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंकों का 1/4 भाग काटा जाएगा। स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (LLPT) में किसी विशेष राज्य की प्रशिक्षण सीटों (रिक्तियों) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को उस राज्य की निर्दिष्ट स्थानीय भाषाओं में से किसी एक में प्रवीण (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए।

मिलेगा इतना वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान बैंक की शाखा के स्थान के अनुसार वजीफा मिलेगा। शहरी और महानगरों में नियुक्त अभ्यर्थियों को हर महीने 15,000 रुपए जबकि ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में तैनात होने वाले उम्मीदवारों को 12000 रुपए मासिक वजीफा दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indianbank.in/पर जाएं।
- वहां से "करिअर" टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद "इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2025" लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया रीडायरेक्टेड पेज खुलेगा।
- वहां से नए पंजीकरण का विकल्प मिलेगा।
- इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- सभी आवश्यक विवरण के साथ फॉर्म भरें और सभी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट लेना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी