न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Indian Army : भर्ती अभियान से भरी जाएंगी 90 रिक्तियां, जारी है आवेदन प्रक्रिया, देखें...

भारतीय सेना ने आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम (Indian Army 10+2 TES 53 Entry- July 2025 Batch) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Oct 2024 5:37:50

Indian Army : भर्ती अभियान से भरी जाएंगी 90 रिक्तियां, जारी है आवेदन प्रक्रिया, देखें...

भारतीय सेना ने आर्मी टेक्निकल एंट्री स्कीम (Indian Army 10+2 TES 53 Entry- July 2025 Batch) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है। आवेदन की लास्ट डेट 5 नवंबर है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। अगर अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं तो वे बिना आवेदन शुल्क के आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के साथ शुल्क जमा नहीं करना होगा।

मिलेगी इतने साल की ट्रेनिंग

इस सेना भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 90 रिक्तियों को भरा जाएगा। चयनित होने के बाद उम्मीदवारों की 5 साल की ट्रेनिंग होगी। इसमें 4 साल का कोर्स करवाया जाएगा। इसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री के साथ लेफ्टिनेंट की रैंक और परमानेंट कमिशन दिया जाएगा। यह कोर्स जुलाई 2025 में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून में शुरू होगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार ने 10+2 या इसके समकक्ष न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो। इंटरमीडिएट में अभ्यर्थी के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं मैथमेटिक्स विषय होने अनिवार्य हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी ने JEE (Mains) 2024 में भाग लिया हो।
ये है आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 16 साल 6 माह एवं और अधिकतम आयु 19 साल 6 माह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ऐसे होगा चयन

योग्य आवेदकों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसमें क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट देना होगा। शॉर्टलिस्ट के लिए मार्क्स की कट-ऑफ दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी की जाएगी। एसएसबी इंटरव्यू जनवरी से मार्च 2025 तक चलेंगे। हालांकि इंटरव्यू डेट चुनने का मौका दिसंबर में ऑनलाइन विंडो के जरिए दिया जाएगा।

इतना मिलेगा स्टाइपेंड

4 साल की ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को ट्रेनिंग का 56100 रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा। इसके बाद कमिशंड होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल-10 के तहत 17 से 18 लाख रुपए (सालाना) दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ऐसे करें आवेदन

- Indian Army 10+2 TES 53 Application Form भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर एप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- इसके बाद अभ्यर्थी लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
- अंत में उम्मीदवार पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश