न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IDBI Bank में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 500 पदों पर निकली है वेकेंसी, मिलेगा इतना वेतन

आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस वेकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 फरवरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Feb 2024 5:25:06

IDBI Bank में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 500 पदों पर निकली है वेकेंसी, मिलेगा इतना वेतन

आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस वेकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 फरवरी से शुरू होगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार 26 फरवरी तक एप्लाई कर पाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर एप्लाई करना होगा। भर्ती परीक्षा की संभावित तारीख 17 मार्च है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से IDBI बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 500 पदों पर भर्ती करेगा। इनमें सामान्य वर्ग के 203, अनुसूचित जाति के 75, अनुसूचित जनजाति के 37, अन्य पिछड़ा वर्ग के 135 और ईडब्ल्यूएस के 50 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। कंप्यूटर पर काम करने का ज्ञान और साथ ही क्षेत्रीय भाषा की अच्छी जानकारी हो।

ये है आयु सीमा

आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 31 जनवरी 2024 तक 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

इस वेकेंसी के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए है। अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1000 रुपए है।

ऐसे होगा चयन

चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें 200 नंबर के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में कुल चार सेक्शन लॉजिकल रीजनिंग, डेटा एनालिसिस एवं इंटरप्रेटेशन (60 प्रश्न), इंग्लिश लैंग्वेज (40 प्रश्न), क्वॉन्टिटेटिव एप्टीट्यूड (40 प्रश्न), जनरल/इकोनॉमी/बैंकिंग अवेयरनेस (60 प्रश्न) होंगे। गलत जवाब देने पर चौथाई अंक काटा जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।

मिलेगी इतनी सैलरी

चयन होने पर उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड 5000 रुपए, इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड 15000 रुपए और फुल टाइम सैलरी 6,14,000-6,50,000 रुपए मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटwww.idbibank.inपर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर करिअर लिंक पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद करंट ओपनिंग्स पर क्लिक करें।
- JAM 2024 भर्ती टैब के अंतर्गत आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। आवेदन प्रपत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें। सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन जमा करें। भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?