न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ICG : अब इन 300 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार, इस दिन तक है फॉर्म भरने का मौका

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (घरेलू ब्रांच) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 6:14:36

ICG : अब इन 300 पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवार, इस दिन तक है फॉर्म भरने का मौका

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने नाविक (जनरल ड्यूटी) और नाविक (घरेलू ब्रांच) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज मंगलवार (11 फरवरी) से शुरू हो गई है। आवेदन की लास्ट डेट 25 फरवरी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार कोस्ट गार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 पद भरे जाएंगे, जिसमें नाविक (जनरल ड्यूटी) के 260 पद और नाविक (घरेलू ब्रांच) के 40 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

नाविक (जनरल ड्यूटी) पद के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स में 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि नाविक (घरेलू ब्रांच) के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए। उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 22 साल होनी चाहिए यानी उनका जन्म 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच हो। ओबीसी कैटेगरी को उम्र सीमा में 3 और एससी/एसटी को 5 साल की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपए के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। फीस का भुगतान नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी। फिर दूसरे चरण में फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा, जिसमें उम्मीदवारों को 7 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, 20 उठक-बैठक और 10 पुश-अप भी मारने होंगे। तीसरे चरण में उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइटjoinindiancoastguard.cdac.inपर जाएं।
- फिर वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र में सही डिटेल्स भरें।
- अब अपनी फोटो और साइन सहित सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क (अगर लागू हो) का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए