न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IBPS RRB : क्लर्क और PO के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी, देखें...

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में क्लर्क और PO के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 5:28:07

IBPS RRB : क्लर्क और PO के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी, देखें...

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की ओर से क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में क्लर्क और PO के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। इसके अनुसार IBPS RRB क्लर्क, PO पंजीकरण प्रक्रिया शुक्रवार (7 जून) से शुरू होगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती अभियान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए-ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3) और ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। एप्लीकेशन विंडो 27 जुलाई तक खुली रहेगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

ग्रेजुएट उम्मीदवार पीओ, क्लर्क और ऑफिसर स्केल-1, 2 और 3 के लिए आवेदन कर सकते हैं। पीओ व क्लर्क पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है। ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष है। ऑफिसर स्केल 2 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है। ऑफिसर स्केल 3 के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

IBPS RRB भर्ती प्रक्रिया में तीन चरण प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार शामिल हैं। क्लर्क के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा जबकि पीओ के पद के लिए चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया पर आधारित होगा।

ये हैं एग्जाम डेट

शेड्यूल के अनुसार IBPS PO और क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। PO मुख्य परीक्षा के लिए 29 सितंबर का दिन तय किया गया है। क्लर्क मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर को होगी। अधिकारी ग्रेड 2 और 3 के लिए एकल मुख्य परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

हजारों पदों पर भर्ती की उम्मीद

बता दें कि IBPS द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली CRP RRB भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देशभर के ग्रामीण बैकों में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर स्केल 1, 2 और 3 के हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। वर्ष 2023 में इस भर्ती के लिए संस्थान की ओर से 8611 वेकेंसी निकाली गई थी, जबकि वर्ष 2022 की परीक्षा 8106 पोस्ट के लिए आयोजित की गई थी।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवार सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ पर जाएं।
- फिर RRB सेक्शन और फिर CRP RRB XIII सेक्शन पर जाएं।
- यहां अधिसूचना और आवेदन पेज का लिंक भी मिलेगा।
- आवेदन प्रक्रिया के अंतर्गत उम्मीदवार पहले पोर्टल पर पंजीकरण करें।
- फिर पंजीकृत विवरणों से लॉग-इन करके आवेदन सबमिट कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?