न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

IBPS : राष्ट्रीय बैंकों में की जानी है क्लर्क के 6128 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

देशभर के विभिन्न राष्ट्रीय बैंकों में क्लेरिकल कैडर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सलेक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jul 2024 5:16:29

IBPS : राष्ट्रीय बैंकों में की जानी है क्लर्क के 6128 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

देशभर के विभिन्न राष्ट्रीय बैंकों में क्लेरिकल कैडर के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सलेक्शन (IBPS) की ओर से हर वर्ष आयोजित की जाने वाली क्लर्क परीक्षा के इस वर्ष के संस्करण के लिए अधिसूचना आज सोमवार (1 जुलाई) को जारी कर दी गई। नोटिफिकेशन के अनुसार इस बार की परीक्षा के माध्यम से राष्ट्रीय बैंकों में 6128 क्लर्क के पदों पर भर्ती की जानी है। बता दें कि इससे पहले IBPS ने देश भर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3) के कुल 9500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हाल ही में 7 से 30 जून तक संचालित की थी।

जानें कब होगी प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा

इंस्टीट्यूट द्वारा जारी सांकेतिक विज्ञापन के अनुसार IBPS क्लर्क परीक्षा 2024 के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी आज से ही शुरू हो गई। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित लास्ट डेट 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्री-एग्जाम ट्रेनिंग 12 से 17 अगस्त तक होगी। फिर प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में ही आयोजित की जाएगी और नतीजे सितंबर में आएंगे। इसमें सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन अक्टूबर में प्रस्तावित है। इस भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार/व्यक्तित्व परीक्षण नहीं होता है।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

IBPS की ओर से जारी पूर्व अधिसूचनाओं के मुताबिक क्लर्क परीक्षा 2024 के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों की आयु निर्धारित कट-ऑफ डेट पर 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC आदि) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर रहे ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 175 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

भर्ती में हिस्सा ले रहे ये बैंक

भर्ती के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक इंडियन, ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक तथा पंजाब और सिंध बैंक भाग ले रहे हैं।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/पर जाएं।
- हालिया अपडेट के तहत सीआरपी - क्लर्क - XIV पर क्लिक करें।
- अब आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपने आपको पंजीकृत करें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
- स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?