न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IB : 394 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, वेतन सहित ये बातें भी हैं काम कीं

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/तकनीकी परीक्षा के लिए आवेदन आज शनिवार (23 अगस्त) से शुरू हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Aug 2025 6:26:00

IB : 394 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, वेतन सहित ये बातें भी हैं काम कीं

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II/तकनीकी परीक्षा के लिए आवेदन आज शनिवार (23 अगस्त) से शुरू हो गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर 14 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही वे 16 सितंबर तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

आईबी की ओर से JIO-II/Tech के कुल 394 पदों पर भर्ती निकली है। इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 157 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 32 पद, ओबीसी के लिए 117 पद, एससी के लिए 60 पद और एसटी के लिए 28 पद आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिप्लोमा या फिर कंप्यूटर साइंस, भौतिकी या गणित विषय के साथ स्नातक किया हो। अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। आयु 18 से लेकर 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट मिलेंगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपए रखा गया है। एससी/एसटी/महिला को आवेदन शुल्क के रूप में 550 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में दो घंटे के भीतर 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक कटेंगे। सफल कैंडिडेट्स को टियर-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह 30 अंक के लिए आयोजित कराई जाएगी। सफल उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। चयनितों को प्रति माह 25500 रुपए से लेकर 81100 रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटwww.ncs.gov.inयाwww.mha.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर 'Online application for Junior Intelligence Officer Grade-II/Tech 2025-IBrecruitment' लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर एक पीडीएफ खुलेगी, जिसमें दिए गए लिंक को ब्राउजर में टाइप करें।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- मांगी गई जरूरी डिटेल्स के साथ योग्यता, अनुभव, फोटो और स्कैन सिग्नेचर अपलोड करें।
- ऑफिशियल पैमेंट पोर्टल के माध्यम से अपनी एप्लीकेशन फीस जमा करें।
- सबमिट से पहले अपने फॉर्म का एक बार रिव्यू कर लें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता