न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

HPSC : ADO के 785 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से कृषि विकास अधिकारी (ADO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 31 Jul 2025 6:37:02

HPSC : ADO के 785 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस दिन से कर सकेंगे आवेदन

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से कृषि विकास अधिकारी (ADO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे 25 अगस्त तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन 5 अगस्त से किए जा सकेंगे। आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://hpsc.gov.in/ पर विजिट करना होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

एचपीएससी ने एडीओ के कुल 785 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 448 पद, एससी के लिए 167 पद, ओबीसी के लिए 81 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए 89 पद आरक्षित किए गए हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

कृषि विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए UR/DESM को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपए का भुगतान करना होगा। SC/BC-A/BC-B/EWS/ESM/महिला (हरियाणा) के लिए 250 रुपए देने होंगे। PwBD (हरियाणा) उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों को चयन के लिए विभिन्न चरणों से गुजरना होगा। शुरुआत स्क्रीनिंग लिखित परीक्षा से होगी। फिर विषय ज्ञान परीक्षण लिखित परीक्षा का नंबर है। इसके बाद इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परीक्षा होगी। इन सभी में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा। सैलरी की बात करें तो यह 35400 से 1,12, 400 रुपए (लेवल-6) प्रति माह तक होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttps://hpsc.gov.in/पर जाएं।
- होम पेज पर “कृषि विकास अधिकारी (ADO) भर्ती 2025” पर क्लिक करें।
- अब ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंतिम तिथि से पहले फॉर्म जमा करें और सेव कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?