न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

HPSC : इन 98 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, आवेदन के लिए कस लें कमर, इन बातों का रखें ध्यान

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर/प्रिंसिपल समेत अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 May 2024 6:44:31

HPSC : इन 98 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, आवेदन के लिए कस लें कमर, इन बातों का रखें ध्यान

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से असिस्टेंट डायरेक्टर/प्रिंसिपल समेत अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 98 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। भर्ती के लिए एचपीएससी की ओर से आवेदन प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो जाएगी जो निर्धारित लास्ट डेट 5 जून तक जारी रहेगी। पात्र अभ्यर्थी बुधवार से ऑनलाइन माध्यम से एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार पात्रता की जांच जरूर कर लें।

ये है पोस्ट डिटेल

HPSC की ओर से इस भर्ती के लिए दो नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं। इसके तहत असिस्टेंट डायरेक्टर (टेक्निकल)/सीनियर अप्रेंटिसशिप सुपरवाइजर/प्रिंसिपल/वाइस प्रिंसिपल/प्रिंसिपल (फुटवियर)/ट्रेनिंग ऑफिसर/अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट ऑफिसर (ग्रुप B) के लिए 91 पद एवं असिस्टेंट डायरेक्टर/(टेक्निकल)/प्रिंसिपल/इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ग्रुप A जूनियर/असिस्टेंट अप्रेंटिसशिप एडवाइजर (टेक्निकल) ग्रुप A के लिए 7 पद आरक्षित हैं। इस प्रकार से इस भर्ती के लिए कुल 98 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु में छूट होगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य, ओबीसी और अन्य राज्यों से आने वाले अभ्यर्थियों को 1000 रुपए जमा करना होगा। इसके अलावा एससी, बीसी ए, बीसी बी एवं सभी महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपए का भुगतान करना होगा। दिव्यांग श्रेणी से आने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

सलेक्शन के लिए कई चरण की परीक्षा देनी होगी जैसे लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन। एक चरण पास करने वाला ही अगले चरण में पहुंचेगा। ग्रुप ए पद की सैलरी 56 हजार से 177500 रुपए तक है। ग्रुप बी की सैलरी 44900 रुपए है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबसाइटhpsc.gov.inपर जाएं।
- इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करें।
- पंजीकरण के बाद एक लॉगिन आईडी बनाई जाएगी और आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी।
- पंजीकरण विवरण के साथ लॉगिन करें और आधार प्रमाणीकरण के लिए आगे बढ़ें।
- अपनी पात्रता मानदंड सत्यापित करें और इच्छित पद के लिए आवेदन पत्र भरें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र जमा करें और आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?