Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

HPCL : 372 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विभिन्न विभागों में 372 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 6:17:13

HPCL : 372 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विभिन्न विभागों में 372 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून तक आधिकारिक वेबसाइटhindustanpetroleum.comके जरिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि अनुभवी प्रोफेशनल के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 जुलाई है। आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो चुकी है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन, बी.एससी, बी.टेक/बी.ई, एमबीए/पीजीडीएम, सीए, एम.ए या डिप्लोमा जैसी शैक्षणिक योग्यता में से कोई एक होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि यह सीमा पद के अनुसार भिन्न हो सकती है। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो एससी/एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अन्य श्रेणी के आवेदकों के लिए कुल 1180 रुपए (1000 रुपए + 18% जीएसटी) शुल्क निर्धारित किया गया है।
ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT), लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, ग्रुप टास्क या ग्रुप डिस्कशन, साइकोमेट्रिक एसेसमेंट, पर्सनल इंटरव्यू और फिजिकल फिटनेस एफिशिएंसी टेस्ट शामिल हैं। CBT परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जिनमें 50 सवाल जनरल एप्टीट्यूड और 50 टेक्निकल या प्रोफेशनल नॉलेज से संबंधित होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा।

इतना मिलेगा वेतन

एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर एग्जीक्यूटिव, मैकेनिकल और क्वालिटी कंट्रोल पदों पर 30000 से 1,20,000 रुपए, असिस्टेंट ऑफिसर के लिए वेतन 40000 रुपए से 1,40,000 रुपए, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, ऑफिसर-HR और इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग ऑफिसर को 50,000 रुपए से 1,60,000 रुपए, सीनियर ऑफिसर और चीफ मैनेजर को 60000 रुपए से 1.8 लाख, असिस्टेंट मैनेजर को 70000 रुपए से 2 लाख, मैनेजर और मैनेजर टेक्निकल को 80000 रुपए से 2.2 लाख और चीफ मैनेजर को 1 लाख से 2.6 लाख और डिप्टी जनरल मैनेजर व जनरल मैनेजर पदों के लिए वेतन 1.2 लाख से 2.8 लाख रुपए तक रखा गया है।

ऐसे करें आवेदन

- HPCL की वेबसाइटhindustanpetroleum.comपर जाएं।
- Careers सेक्शन में “Current Openings” लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित पद का चयन करें और Apply Online बटन पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology