Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

HPCL : इन 63 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार इन बातों पर भी करें गौर

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए भर्ती की घोषणा की गई है। यह भर्ती विशेष...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Mar 2025 6:02:18

HPCL : इन 63 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार इन बातों पर भी करें गौर

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए भर्ती की घोषणा की गई है। यह भर्ती विशेष रूप से विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों में डिप्लोमा धारकों के लिए है, जो एचपीसीएल के रिफाइनरी डिवीजन में शामिल होने के इच्छुक हैं। इसके लिए 26 मार्च से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल तय की गई है। उम्मीदवारों को HPCL की आधिकारिक वेबसाइटhindustanpetroleum.comके माध्यम से आवेदन करना होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

जूनियर एग्जीक्यूटिव की 63 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें जूनियर एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल) के लिए 11, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल) के लिए 17, जूनियर एग्जीक्यूटिव (इंस्ट्रूमेंटेशन) के लिए 6, जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल) के लिए 1 और जूनियर एग्जीक्यूटिव (अग्नि एवं सुरक्षा) के लिए 28 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में आवश्यक शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। अलग-अलग पद के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और जूनियर एग्जीक्यूटिव (अग्नि एवं सुरक्षा) पद के लिए विज्ञान स्नातक डिग्री के साथ अग्नि एवं सुरक्षा में डिप्लोमा होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो 30 अप्रैल 2025 तक आवेदकों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1180 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), ग्रुप डिस्कशन (GD), स्किल टेस्ट, पर्सनल इंटरव्यू (PI) और प्री-एम्प्लॉयमेंट मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके तकनीकी ज्ञान, संचार कौशल, समस्या समाधान क्षमता और शारीरिक फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। वेतनमान 30000 रुपए से 1,20,000 रुपए प्रति माह निर्धारित किया गया है, जो पद और अनुभव के आधार पर दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhindustanpetroleum.comपर जाएं।
- अब करिअर वर्तमान रिक्तियों पर जाएं।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology