न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस प्रदेश के पुलिस विभाग में 12472 पदों पर होंगी भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी, देखें पूरी डिटेल

गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर (SI) सहित 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Mar 2024 5:11:03

इस प्रदेश के पुलिस विभाग में 12472 पदों पर होंगी भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी, देखें पूरी डिटेल

गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से कॉन्स्टेबल और सब इंस्पेक्टर (SI) सहित 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। जो भी उम्मीदवार कॉन्स्टेबल एवं एसआई पदों के लिए पात्रता रखते हैं वे आवेदन शुरू होते ही ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से कुल 12472 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सब इंस्पेक्टर (पुरुष) के लिए 316, सब इंस्पेक्टर (महिला) के लिए 156, पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के लिए 4422, पुलिस कांस्टेबल (महिला) के लिए 2178, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के लिए 2212, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (महिला) के लिए 1090, आर्म्ड पुलिस कांस्टेबल (एसआरपीएफ, पुरुष) के लिए 1000, जेल सिपाही (पुरुष) के लिए 1013 और जेल सिपाही (महिला) के लिए 85 पद आरक्षित हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का स्नातक पास होना अनिवार्य है।

ये है आयु सीमा

कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 और एसआई पदों के लिए 20 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 33 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST), लिखित परीक्षा और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटojas.gujarat.gov.inपर जाएं।
- फिर जरूरी डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- इसके बाद फॉर्म भरकर डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?