न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

GSSSB : 4304 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू, जानें ये जरूरी बातें

गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए पंजीकरण की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Jan 2024 5:13:42

GSSSB : 4304 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया हो चुकी है शुरू, जानें ये जरूरी बातें

गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने विभिन्न ग्रुप ए और ग्रुप बी पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gsssb.gujarat.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की लास्ट डेट 31 जनवरी तक है। आवेदन प्रक्रिया 4 जनवरी से शुरू हो चुकी है।

ये है पोस्ट डिटेल

गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड का लक्ष्य जूनियर क्लर्क के 2018, सीनियर क्लर्क के 532, प्रधान लिपिक के 169, कार्यालय सहायक के 210, कनिष्ठ लिपिक के 590, कार्यालय अधीक्षक, उप रजिस्टर, स्टाम्प निरीक्षक के 23, सहायक जनजातीय विकास अधिकारी के 65, सहायक डिपो प्रबंधक के 372 और कनिष्ठ सहायक के 8 पद भरने हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4304 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पदों का विवरण देख सकते हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं की नॉलेज जरूरी है।

ये है आयु सीमा

जीएसएसएसबी क्लर्क भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PWD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 400 रुपए का भुगतान करना होगा।

ये है एग्जाम पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में रीजनिंग से 40 नंबर, मैथ्स से 30 नंबर, अंग्रेजी और गुजराती से 15-15 नंबर के सवाल पूछे जाएंगे। हर गलत जवाब पर 0.25 नंबर की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें पास उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले जीएसएसएसबी के आधिकारिक पोर्टलgsssb.gujarat.gov.inपर जाएं।
- अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें और जीएसएसएसबी क्लर्क आवेदन पत्र भरें।
- अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- जीएसएसएसबी क्लर्क पंजीकरण फॉर्म जमा करें।
- कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?