न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ECR : अप्रेंटिस के 1154 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, ये है फॉर्म भरने की लास्ट डेट

पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार रेलवे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Jan 2025 6:21:05

ECR : अप्रेंटिस के 1154 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, ये है फॉर्म भरने की लास्ट डेट

पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल (RRC), पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcecr.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत आज शनिवार (25 जनवरी) से हुई। आवेदन की लास्ट डेट 14 फरवरी निर्धारित की गई है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1154 पदों को भरा जाना है।
दानापुर डिवीजन : 675 पद
धनबाद डिवीजन : 156 पद
पं. दीनदयाल उपाध्याय डिवीजन : 64 पद
सोनपुर डिवीजन : 47 पद
समस्तीपुर डिवीजन : 46 पद
प्लांट डिपो (पं. दीनदयाल उपाध्याय) : 29 पद
कैरेज रिपेयर वर्कशॉप (हरनौत) : 110 पद
मैकेनिकल वर्कशॉप (समस्तीपुर) : 27 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ मैट्रिक/10वीं कक्षा (10+2 प्रणाली के अंतर्गत) पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाण पत्र (राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद या राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी) होना अनिवार्य है। आयु सीमा पर नजर डालें तो न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष है। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित है। फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। भुगतान के दौरान यदि कोई लेन-देन शुल्क लागू होता है, तो इसे कैंडिडेट को वहन करना होगा।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट सूची पर आधारित होगी। मेरिट सूची मैट्रिकुलेशन के अंकों (न्यूनतम 50%) और आईटीआई परीक्षा के अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। दोनों अंकों को समान महत्व दिया जाएगा।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rrcecr.gov.in/पर जाएं।
- आवेदन फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ें।
- इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करने की जरूरत होगी।
- पर्सनल डिटेल्स और सभी जरूरी जानकारी शेयर करके सावधानी से फॉर्म भरें।
- आवेदन फॉर्म भर जाने के बाद सभी डिटेल्स को अच्छे से चेक कर लें।
- अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस पैमेंट करें।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?