न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ECL : अप्रेंटिस के 1123 रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, उम्मीदवार आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू हो चुकी है। योग्य...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 12 Aug 2025 7:11:32

ECL : अप्रेंटिस के 1123 रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, उम्मीदवार आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट easterncoal.nic.in पर विजिट करें। इसके अलावा NATS पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन करना होगा। बता दें कि ट्रेनिंग की अवधि एक साल होगी। इसके बाद अपने आप कॉन्ट्रेक्ट टर्मिनेट हो जाएगा।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 1123 पद रिक्त हैं। PGPT अप्रेंटिस के लिए 280 और PDPT अप्रेंटिस के लिए 843 पद खाली हैं।

PGPT अप्रेंटिस

माइनिंग इंजीनियरिंग - 180
सिविल इंजीनियरिंग - 25
मैकेनिकल इंजीनियर 25
कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग 25
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 25

PDPT अप्रेंटिस

माइनिंग इंजीनियरिंग - 643
सिविल इंजीनियरिंग - 50
मैकेनिकल इंजीनियर - 50
कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग - 50
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 50

ये है शैक्षणिक योग्यता

संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होल्डर पीजीपीटी या पीडीपीटी अप्रेंटिस पदों पर आवेदन कर सकते हैं। क्वालीफाइंग परीक्षा यानि डिग्री या डिप्लोमा में कैंडिडेट का 50% अंक होना अनिवार्य है। इसके अलावा एनएटीएस पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है। इस पोर्टल के जरिए ही उम्मीदवारों को BoPT द्वारा वैलिड कॉल लेटर जारी किया जाएगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन क्वालीफाइंग एग्जाम में प्राप्त अंक और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बोर्ड ऑफ प्रेक्टिकल ट्रेनिंग द्वारा जारी कॉल लेटर के साथ जनरल मैनेजर (HRD) डिसरगढ़ पश्चिम बर्धमान के ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा। साथ में ऑरिजिनल जरूरी दस्तावेज और आवेदन पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद ट्रेनिंग इंगेजमेंट लेटर जारी किया जाएगा। जनरल मैनेजर (एचआरडी) ईसीएल द्वारा अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए स्थान निर्धारित किया जाएगा। पीजीपीटी अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद ईसीएल की ओर से 4500 रुपए और भारत सरकार की ओर से 4500 यानी कुल 9000 रुपए प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। पीडीपीटी अप्रेंटिस पद पर नियुक्ति के बाद 8000 रुपए मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- उम्मीदवार सबसे पहले NATS पोर्टलhttps://nats.education.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स को भरकर अपनी प्रोफाइल कंप्लीट करें।
- फिर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड सर्च करें।
- वहां अप्रेंटिसशिप के लिए एप्लाई करें।
- इसके बाद मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें।
- भविष्य के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता