न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ECIL : 363 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवार इन बातों पर भी कर लें गौर

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की ओर से अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज मंगलवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Dec 2023 5:03:16

ECIL : 363 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, उम्मीदवार इन बातों पर भी कर लें गौर

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की ओर से अप्रेंटिसशिप पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज मंगलवार (5 दिसंबर) से शुरू हो गई है। यह भर्ती ग्रेजुएट इंजीनियर एवं डिप्लोमा/ टेक्नीशियन पदों पर निकाली गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ecil.co.in पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 15 दिसंबर है। अभ्यर्थी फॉर्म भरने से पहले भर्ती के लिए तय की गई योग्यता जरूर चेक कर लें। यह भर्ती कुल 363 रिक्त पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इसमें से ग्रेजुएट इंजीनियर के 250 और डिप्लोमा/टेक्नीशियन के 113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

ग्रेजुएट इंजीनियर अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट ने बीई/बीटेक उत्तीर्ण किया हो। डिप्लोमा/टेक्नीशियन की पोस्ट पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा प्राप्त किया हो। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 31 दिसंबर 2023 को ध्यान में रखकर 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार दी जाएगी।

1 जनवरी से शुरू हो जाएगी ट्रेनिंग

इस भर्ती में चयनित होने के लिए जो उम्मीदवार निर्धारित तिथियों में फॉर्म भर लेंगे उनको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज परीक्षण प्रक्रिया 21 व 22 दिसंबर को संपन्न करवाई जाएगी। इसके बाद 31 दिसंबर तक चयनित उम्मीदवारों की ज्वॉइनिंग फॉर्मेलिटीज पूरी की जाएंगी। इस भर्ती के लिए ट्रेनिंग 1 जनवरी से शुरू कर दी जाएगी। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकरी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

मिलेगा इतना वेतन

चयनित उम्मीदवारों को उनके ट्रेड के आधार पर स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रेजुएट इंजीनियर अपरेंटिस (GEA)के लिए चयन होने वालों को 9000 और डिप्लोमा/टेक्नीशियन अपरेंटिस (TA) को 8000 रुपए प्रति माह मिलेंगे।

ऐसे करें आवेदन

- आवेदन से पहले उम्मीदवारों को NATS/NAPS पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइटwww.apprenticeshipindia.gov.inपर जाएं।
- अपरेंटिस अनुभाग में नया खाता बनाएं पर क्लिक करें।
- निर्देश पढ़ें और आवेदन पत्र भरें। सबमिट करने पर एक यूनिक नंबर जनरेट होगा। आगे के लिए नंबर सेव करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?