न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DSSSB : इस दिन से शुरू होगी 334 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, वेतन सहित इन बातों को भी जान लें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 334 उम्मीदवारों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Aug 2025 6:22:37

DSSSB : इस दिन से शुरू होगी 334 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, वेतन सहित इन बातों को भी जान लें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने कोर्ट अटेंडेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 334 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें कोर्ट अटेंडेंट के कुल 295 पद, कोर्ट अटेंडेंट (एस) के 22 पद, कोर्ट अटेंडेंट (एल) का 1 पद, कोर्ट अटेंडेंट (एच) के कुल 13 पद और सिक्योरिटी अटेंडेंट के कुल 3 पद रिक्त है। आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी। लास्ट डेट 24 सितंबर है।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन सभी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। एससी एवं एसटी को आयु सीमा में 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और दिव्यांग को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

सामान्य, OBC और EWUS वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए नि:शुल्क है। शुल्क का भुगतान आनलॉइन मोड या नेट बैकिंग के माध्यम से ही किया जाएगा।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों को चयन के लिए टियर-1 एग्जाम, टियर-2 एग्जाम और इंटरव्यू से गुजरना होगा। टियर-1 परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और अंकगणित से 100 अंकों के 100 एमसीक्यू टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। हर गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। जनरल को 50 और SC/ST/OBC-NCL/EWS/PwBD/ESM को 45 न्यूनतम अंक लाने होंगे। इसके बाद टियर-2 और फिर अंत में इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा लिया जाएगा। वेतन की बात करें तो यह 21700 से 69100 रुपए प्रति माह तक मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- DSSSB की वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें।
- एप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट कर दें।
- इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
जब BRICS के मंच पर गूंजा किशोर कुमार का गीत, मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम ने गाया 'ख्वाब हो तुम'
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
शिखर सम्मेलन में शामिल हुए, मोदी से भी मिले, फिर डिनर में क्यों नहीं आए जिनपिंग?
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?