न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DSSSB : असिस्टेंट टीचर और पीजीटी के 1752 पद भरे जाएंगे, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

दिल्ली सबऑर्डिनेट सलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की ओर से असिस्टेंट टीचर (नर्सरी) और पीजीटी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके तहत 1700...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 5:13:00

DSSSB : असिस्टेंट टीचर और पीजीटी के 1752 पद भरे जाएंगे, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

दिल्ली सबऑर्डिनेट सलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की ओर से असिस्टेंट टीचर (नर्सरी) और पीजीटी के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके तहत 1700 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हुई है। यह 9 जनवरी से शुरू होगी। आवेदन की लास्ट डेट 7 फरवरी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक नोटिफिकेशन की अच्छी तरह जांच कर लें।

ये है वेकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान असिस्टेंट टीचर और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के पदों के लिए 1752 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। इनमें पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 297 और असिस्टेंट टीचर के 1455 पद शुमार हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के लिए आवेदन करने वालों के पास मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और बीएड डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 36 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग और सरकारी कर्मचारियों को अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी। असिस्टेंट टीचर के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ 12वीं पास होना चाहिए। नर्सरी में डिप्लोमा/सर्टिफिकेट या बीएड डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सैकंडरी लेवल तक हिंदी विषय पढ़ा होना चाहिए। आवेदकों की उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बतौर आवेदन शुल्क 100 रुपए देने होंगे। महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी से संबंधित उम्मीदवार एवं भूतपूर्व सैनिक श्रेणी को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल एसबीआई ई-पे के माध्यम से करना चाहिए। भुगतान के अन्य मोड को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये है एग्जाम पैटर्न

डीएसएसएसबी असिस्टेंट टीचर (नर्सरी) (महिला)/असिस्टेंट टीचर (नर्सरी) और पीजीटी टीचर पोस्ट के लिए टियर वन परीक्षा आयोजित करेगा।

ऐसे करें अप्लाई

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद एप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- अब सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?