न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DRMLIMS : ग्रुप बी नर्सिंग ऑफिसर के 665 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार कस लें कमर, देखें...

डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (DRMLIMS), लखनऊ में ग्रुप बी नर्सिंग ऑफिसर के 665 पदों पर भर्ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Mar 2024 5:59:12

DRMLIMS : ग्रुप बी नर्सिंग ऑफिसर के 665 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार कस लें कमर, देखें...

डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (DRMLIMS), लखनऊ में ग्रुप बी नर्सिंग ऑफिसर के 665 पदों पर भर्ती निकाली गई है। रिक्त पदों में 252 वेकेंसी अनारक्षित हैं। एससी के लिए 143, एसटी के लिए 12, ओबीसी के लिए 177 और ईडब्ल्यूएस के लिए 81 पद आरक्षित हैं। आवेदन कब से कर सकेंगे, इससे जुड़ी अपडेट के लिए www.drrmlims.ac.in चेक करते रहें।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

बीएससी ऑनर्स नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग या बीएससी (पोस्ट सर्टिफिकेट)/पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग एवं स्टेट या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्स या मिडवाइफ के तौर पर रजिस्ट्रेशन। या फिर जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा व दो साल का अनुभव एवं स्टेट या इंडियन नर्सिंग काउंसिल में नर्स या मिडवाइफ के तौर पर रजिस्ट्रेशन। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपए और एससी व एसटी के लिए 708 रुपए रखा गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों को इससे पूरी तरह छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल के आधार पर किया जाएगा। उनका वेतनमान 44900 रुपए से 142400 रुपए (लेवल-7) तक रहेगा।

ये है एग्जाम पैटर्न

2 घंटे की लिखित परीक्षा में 100 अंकों का पेपर होगा। 60 अंक संबंधित पद से आएंगे। 10 मार्क्स जनरल इंग्लिश, 10 मार्क्स जीके, 10 मार्क्स रीजनिंग और 10 मार्क्स मैथ्स एप्टीट्यूड के प्रश्नों के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा। गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे। अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा के प्राप्तांक से बनेगी।

ये हैं क्वालिफाइंग मार्क्स

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस के लिए 50 फीसदी और एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग के लिए 40 फीसदी क्वालिफाइंग मार्क्स रखे गए हैं।

ऐसे करें आवेदन

- DRRMLIMS की आधिकारिक वेबसाइटdrrmlims.ac.inपर जाएं।
- "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फ्यूचर रेफरेंस के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?