न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DFCCIL : 642 पद भरना है भर्ती अभियान का लक्ष्य, उम्मीदवारों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) की ओर से जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और मल्टी टास्किंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 18 Jan 2025 6:06:53

DFCCIL : 642 पद भरना है भर्ती अभियान का लक्ष्य, उम्मीदवारों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) की ओर से जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आज शनिवार (18 जनवरी) से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के पहले चरण के आयोजन की संभावित तिथि अप्रैल 2025 है, जबकि दूसरे चरण की अगस्त 2025 निर्धारित है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का संभावित कार्यक्रम अक्टूबर/नवंबर 2025 के लिए निर्धारित है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 642 पदों को भरना है। जनरल के लिए 267, एससी के लिए 95, एसटी के लिए 47, ओबीसी-सीसीएल के लिए 170 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 63 पद रिजर्व किए गए हैं।

मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) - 464
जूनियर मैनेजर वित्त - 03
कार्यकारी (सिविल) - 36
कार्यकारी (विद्युत) - 64
कार्यकारी (सिग्नल और दूरसंचार) – 75

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

कार्यकारी (सिविल/इलेक्ट्रिकल/सिग्नल और दूरसंचार) पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 60% अंकों के साथ प्रासंगिक ट्रेड में इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए, जबकि जूनियर मैनेजर (वित्त) के लिए अभ्यर्थियों के पास सीए/सीएमए की डिग्री होनी चाहिए। वहीं मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के लिए मैट्रिकुलेशन (10वीं) उत्तीर्ण + 60% अंकों के साथ अप्रेंटिस/आईटीआई होना आवश्यक है। जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18-30 वर्ष होनी चाहिए, जबकि MTS पदों के लिए आयु सीमा 18-33 वर्ष निर्धारित है।

ये है आवेदन शुल्क

कार्यकारी पद के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए निर्धारित है। MTS के लिए सामान्य/ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन CBT-1, CBT-2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। केवल MTS के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा।

मिलेगा इतना वेतन

जूनियर मैनेजर पद के लिए चयन होने पर 50,000-1,60,000 रुपए (ई2 लेवल, आईडीए वेतनमान) प्रति माह वेतन मिलेगा, जबकि कार्यकारी पद के लिए 30,000-1,20,000 रुपए (ई लेवल, आईडीए वेतनमान) का वेतन मिलेगा। MTS में चयनित उम्मीदवारों को 16,000-45,000 रुपए (एन-1 लेवल, आईडीए वेतनमान) प्रति माह सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

- ऑफिशियल वेबसाइटdfccil.comपर जाएं।
- भर्ती से संबंधित एप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करके मांगी गई डिटेल दर्ज करें।
- फीस जमा करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?