न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 305 पदों के लिए करें आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 5:36:07

दिल्ली यूनिवर्सिटी में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, 305 पदों के लिए करें आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 22 नवंबर तक है। अब आवेदन के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है इसलिए देर नहीं करें।

यह भर्ती अभियान संगठन में 305 पदों को भरेगा। इनमें से 210 पद एसोसिएट प्रोफेसर और 95 पद प्रोफेसर के हैं। उम्मीदवारों को अधिकारियों द्वारा निर्धारित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। पात्रता मानदंड हर पद के लिए अलग-अलग हैं। आपको डीयू फैकल्टी भर्ती 2023 के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ देखने की सलाह दी जाती है।

ये है चयन प्रक्रिया

स्क्रीनिंग कमेटी सभी कैंडिडेट्स की एक सूची तैयार करेगी, जिसमें उनके द्वारा प्राप्त शोध स्कोर को अवरोही क्रम में दर्शाया जाएगा, यानी सबसे ज्यादा अंक पाने वाले उम्मीदवार से लेकर कम अंक पाने वाले उम्मीदवार तक। स्क्रीनिंग किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के लिए बुलाए गए स्क्रीनिंग उम्मीदवारों को वैध फोटो आईडी के साथ सभी प्रशंसा पत्र/प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ रिपोर्ट करना होगा।

ये है आवेदन शुल्क

एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपए तय किया गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी और महिला आवेदकों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। भुगतान केवल क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन होना चाहिए।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटdu.ac.inपर जाएं।
- इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- अब लॉग इन करें और फॉर्म भरें।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और सबमिट करें।
- फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट