न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में होगी होमगार्ड के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया

होम गार्ड महानिदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली सरकार) ने होमगार्ड पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 5:09:06

दिल्ली में होगी होमगार्ड के 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, शुरू होने वाली है आवेदन प्रक्रिया

होम गार्ड महानिदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (दिल्ली सरकार) ने होमगार्ड पदों पर बंपर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती का एलान किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली में होमगार्ड के 10285 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार (24 जनवरी) से शुरू हो जाएगी। लास्ट डेट 13 फरवरी है। इस भर्ती के लिए निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन पत्र भर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर उपलब्ध करवाया जाएगा। आपको बता दें कि चयनित उम्मीदवारों को तीन साल के लिए नियुक्ति दी जाएगी, जिसे दो और साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।

ये है शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का 12th/सीनियर सैकंडरी पास होना जरूरी है। एक्स सर्विसमैन/Ex.CAPF Personnel अभ्यर्थियों का 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी भारत का नागरिक और दिल्ली का निवासी हो। निवास के लिए उम्मीदवार के पास दिल्ली का पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड आदि होना आवश्यक है।

ये है आयु सीमा

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 45 वर्ष से ऊपर नहीं होनी चाहिए। एक्स सर्विसमैन/Ex.CAPF Personnel के लिए ऊपरी आयु 54 वर्ष तय की गई है।

ये है शारीरिक मापदंड

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई कम से कम 165 सेमी होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होना जरूरी है।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन पत्र भरने के साथ ही उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए तय किया गया है।

ऐसे होगा चयन

एक बार कोई अभ्यर्थी शारीरीक जांच प्रक्रिया को पार कर लेता है तब वो कंप्यूटर बेस्ड एंट्रेस टेंस्ट (CBT) के योग्य होगा। फरवरी के पहले हफ्ते में फीजिकल मैजरमेंट एंड एफिशिएंसी टेस्ट (PMET) होगा। इसके बाद सीबीटी होगा। फाइनल रिजल्ट मार्च में घोषित किया जाएगा।

मिलेगी इतनी सैलरी

दिल्ली में होम गार्ड के पद पर भर्ती होने के बाद हर महीने करीब 25 हजार रुपए सैलरी मिलेगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटdghgenrollment.inपर जाएं।
- "ऑनलाइन आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन पत्र प्रिंट करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?