न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CSIR : SO और ASO के 444 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, ये है लास्ट डेट, सैलरी है शानदार

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की ओर से प्रशासनिक पदों के अंतर्गत सेक्शन ऑफिसर (SO) और असिस्टेंट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 5:15:07

CSIR : SO और ASO के 444 पदों के लिए जारी है आवेदन प्रक्रिया, ये है लास्ट डेट, सैलरी है शानदार

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की ओर से प्रशासनिक पदों के अंतर्गत सेक्शन ऑफिसर (SO) और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के कुल 444 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तारीख 12 जनवरी है। ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक एप्लाई नहीं किया है, वे लास्ट डेट का इंतजार न करते हुए जल्द से जल्द एप्लीकेशन सबमिट कर दें। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइटwww.csir.res.inपर विजिट करना होगा और फिर भर्ती सेक्शन में जाना होगा। परीक्षा फरवरी में हो सकती है।

ये है पोस्ट डिटेल

सीएसआइआर ने SO और ASO के 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना (सं.E-I/RC/2023/1) जारी करते हुए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू की थी। इसमें सेक्शन ऑफिसर के 76 पद हैं, जबकि असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए 368 रिक्तियां निकाली गई हैं।

ये है आयु सीमा

सीएसआईआर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 33 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। साथ ही उनके पास जरूरी शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित 500 रुपए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांगों, भूतपूर्व सैनिक और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन कंबाइंड एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेस एग्जामिनेशन (CASE) के माध्यम से किया जाएगा। इस परीक्षा के चरणों में पेपर 1, पेपर 2, पेपर 3, इंटरव्यू और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (CPT - सिर्फ ASO पदों के लिए) शामिल हैं।

मिलेगा इतना वेतन

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक सेक्शन ऑफिसर पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 47600 रुपए से लेकर 151100 रुपए महीना तक और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के लिए नियुक्त उम्मीदवारों को 44900 रुपए से 142400 रुपए महीना तक वेतन मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटwww.csir.res.inपर जाएं।
- होमपेज पर एसओ, एएसओ पोस्ट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करने के बाद आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे।
- लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?