न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CSBC : इन विभागों में भरे जाएंगे 4128 पद, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, भर्ती संबंधी ये जानकारियां हैं काम कीं

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार की ओर से मद्य निषेध सिपाही, चलंत सिपाही और कक्षपाल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 06 Oct 2025 7:20:25

CSBC : इन विभागों में भरे जाएंगे 4128 पद, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू, भर्ती संबंधी ये जानकारियां हैं काम कीं

केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार की ओर से मद्य निषेध सिपाही, चलंत सिपाही और कक्षपाल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया आज सोमवार (6 अक्टूबर) से शुरू कर दी गई है। आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक कैंडिडेट 5 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, गृह विभाग और परिवहन विभाग में कुल 4128 पदों को भरा जाएगा। यह रिक्तियां मद्य निषेध सिपाही के 1603, कक्षपाल के 2417 और चलंत सिपाही के 108 पदों के लिए हैं। इन रिक्तियों में अनारक्षित के 1663, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 394, अनुसूचित जाति के 782, अनुसूचित जनजाति के 58, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 650, पिछड़ा वर्ग के 497 और पिछड़े वर्गों की महिलाओं के 84 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

मद्य निषेध सिपाही, चलंत दस्ता सिपाही और कक्षपाल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। मद्य निषेध सिपाही और चलंत दस्ता सिपाही के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तय की गई है। कक्षपाल पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क और ऐसे होगा चयन

सभी अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 100 रुपए देने होंगे। योग्य उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, जिसे उत्तीर्ण करने वाले को शारीरिक परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा पाठ्यक्रम अभ्यर्थी केंद्रीय चयन पर्षद की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bihar.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर निषेध विभाग टैब पर जाएं।
- निषेध कॉन्स्टेबल पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी