न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CIL : मैनेजमेंट ट्रेनी के 434 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, जानें-भर्ती के मुख्य बिंदू

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 5:56:05

CIL : मैनेजमेंट ट्रेनी के 434 पदों के लिए शुरू हो चुकी है आवेदन प्रक्रिया, जानें-भर्ती के मुख्य बिंदू

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो चुकी है। लास्ट डेट 14 फरवरी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से CIL की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.coalindia.in/ पर जाकर भर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी पात्रता की जांच अवश्य कर लें।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती के माध्यम से कुल 434 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें सामान्य श्रेणी के लिए 147, ओबीसी के लिए 97, एससी के लिए 54, ईडब्ल्यूएस के लिए 33 और एसटी के लिए कुल 27 पद आरक्षित किए गए हैं। इनमें 76 पद बैकलॉग हैं।

कम्युनिटी डवलपमेंट - 20 पद
पर्यावरण – 28 पद
फाइनेंस - 103 पद
लीगल - 18 पद
मार्केटिंग एंड सेल्स - 25 पद
मटेरियल मैनेजमेंट - 44 पद
पर्सनल एंड एचआर - 97 पद
सिक्योरिटी - 31 पद
कोल प्रिपरेशन - 68 पद

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थी ने पदानुसार ग्रेजुएशन/संबंधित क्षेत्र में बीई/बीटेक/बीएससी (इंजीनियरिंग)/मास्टर डिग्री/पीजी/डिप्लोमा/CA/ICWA आदि किया हो। अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमनुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना 30 सितंबर 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1180 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन एक चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-I में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, संख्यात्मक क्षमता व सामान्य अंग्रेजी और पेपर-II व्यावसायिक ज्ञान (विषय से संबंधित) के सवाल पूछे जाएंगे।

ऐसे करें एप्लाई

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.coalindia.in/पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब Online Login Portal for filling Application form लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर To Register लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- इसके बाद अन्य जानकारी दर्ज करके आवेदन पत्र भरें और निर्धारित किया गया शुल्क जमा करें।
- अंत में पूर्ण रूप से सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी