Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

CISF : कॉन्स्टेबल और ड्राइवर के 1124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है डिटेल

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कॉन्स्टेबल और ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित योग्यता रखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Feb 2025 5:49:50

CISF : कॉन्स्टेबल और ड्राइवर के 1124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ये है डिटेल

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कॉन्स्टेबल और ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 4 मार्च है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1124 पदों को भरना है। इसमें कॉन्स्टेबल/ड्राइवर के लिए 845 और कॉन्स्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर के लिए 279 रिक्तियां हैं। कॉन्स्टेबल/ड्राइवर में सामान्य वर्ग के लिए 344, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 84, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 228, अनुसूचित जाति के लिए 126 व अनुसूचित जनजाति के लिए 63 पद हैं। इसी तरह कॉन्स्टेबल/ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर में सामान्य वर्ग के लिए 116, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 27, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 75, अनुसूचित जाति के लिए 41 व अनुसूचित जनजाति के लिए 20 पद हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही एक वैध भारी मोटर वाहन (HMV) या हल्के मोटर वाहन (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस और गियर के साथ मोटरसाइकिल चलाने की क्षमता होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल/ड्राइवर 2024 भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 100 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/भूतपूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या एसबीआई चालान के माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

सीआईएसएफ की इन भर्तियों के लिए सलेक्शऑन लिखित परीक्षा, फिजिकल व पीईटी, डॉक्यूएमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्टत के माध्यम से होगा। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी। सैलरी 21700 रुपए से 69100 रुपए होगी। इसके अलावा अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटcisfrectt.cisf.gov.inपर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर “नए अपडेट्स” के लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर “CISF Constable Driver Recruitment” के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरणों के साथ पंजीकरण करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र जमा कर दें और इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल; हमलावरों की तलाश जारी
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
11 नवंबर को बुध का उदय, नौकरी से कारोबार तक इन 5 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
एंटॉप हिल में म्हाडा के 110 फ्लैटों को लेकर विवाद, सोमैया बोले- बांग्लादेशी घुसपैठियों ने जमाया कब्जा
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
'फोटो खिंचाने में सब आगे, चढ़ावा चोरी पर चुप क्यों?' राम मंदिर विवाद पर जयराम रमेश का तीखा हमला
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
Redmi भी लाएगा 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, 14,000mAh तक की बैटरी पर हो रहा काम; Oppo-Vivo भी तैयारी में
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
फेसबुक और X पर रोहित शेट्टी के नाम से चल रहे फेक अकाउंट, फिल्ममेकर ने फैंस को किया अलर्ट
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
एयर इंडिया की मुंबई जाने वाली फ्लाइट में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट के शीशे पर मिला संदेश
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
भाई दूज की शुरुआत कैसे हुई? जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
astrology