न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केनरा बैंक : अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती के लिए खुल चुकी है एप्लीकेशन विंडो, आवेदन से पहले जानें…

केनरा बैंक की ओर से पूरे भारत में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की मांग की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Sep 2025 7:17:40

केनरा बैंक : अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती के लिए खुल चुकी है एप्लीकेशन विंडो, आवेदन से पहले जानें…

केनरा बैंक की ओर से पूरे भारत में अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन की मांग की गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 23 सितंबर से एप्लीकेशन विंडो खुल चुकी है। वे 12 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट canarabank.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले अपनी पूरी जानकारी के साथ अप्रेंटिसशिप पोर्टल www.nats.education.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

ये है पोस्ट डिटेल

कुल 3500 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जनरल : 1534
ओबीसी : 845
ईडब्ल्यूएस : 337
एससी : 557
एसटी : 227

ये है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा किया हो। ग्रेजुएशन 01 जनवरी 2022 से 01 सितंबर 2025 के बीच पास किया होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो यह 01 सितंबर 2025 के आधार पर तय होगी। आयु कम से कम 20 साल और अधिकतम 28 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी, ओबीसी, EWS उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपए का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट, स्थानीय भाषा परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट के आधार पर होगा। ट्रेनिंग अवधि 12 महीने की है। हर माह 15000 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें 10500 कैनरा बैंक द्वारा और 4500 सरकार द्वारा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहलेnats.education.gov.inपर प्रोफाइल बनाएं और एनरोलमेंट आईडी प्राप्त करें।
- केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइटcanarabank.comपर जाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- शुल्क जमा कर आवेदन सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी